Samastipur

चैत के महीने में जेठ की दुपहरी का अहसास, झुलस रहा शरीर; दिन का पारा 37 डिग्री के पार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- धीरे-धीरे गर्मी परवान पर पहुंचने लगी है। आलम यह है कि चैत के महीने में लोगों को जेठ की दुपहरी का अहसास हो रहा है। सुबह से ही सूर्य की किरणें शरीर को झुलसा रही है। दोपहर होते-होते धूप की तपिश काफी तेज हो जा रही है। भीषण गर्मी के चलते जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। लोग हलकान हो रहे हैं। दोपहर में धूप की कड़ी तपिश की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है। सुबह व शाम में खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं।

करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से जारी पछुआ हवा शरीर को झुलसा रही है। गुरुवार को दिन का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि लू का हल्का प्रकोप आगे भी जारी रह सकता है। इस दौरान पछुआ हवा चलेगी। लोगों को घर से बाहर निकलने के दौरान सतर्क रहने व सावधानी बरतने की जरूरत है। इधर सुबह से ही प्रचंड धूप का असर दिखने लगा। जो दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया। यह शाम ढलने तक जारी रहा। इस दौरान निरंतर काफी अधिक लोगों की आवाजाही वाली मुख्य सड़के भी वीरान दिख रही थी। लोग कह रहे थे की जब चैत में ई हाल है तो जेठ में क्या होगा।

शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांग

गर्मी बढ़ने के साथ ही शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। गर्मी बढ़ते ही लोगों के गले सूखने लगे हैं और प्यास बढ़ गई है। गला तर करने के लिए लोग कोल्ड ड्रिक्स, ठंडा पानी, नारियल पानी, आइसक्रीम, कुल्फी, लस्सी आदि का सहारा ले रहे हैं। बाजार में ठेले व दुकानों में शीतल पेय पदार्थ लेने के लिए भीड़ जुट रही है। साथ ही तरबूज, ककड़ी, खीरा, संतरा, अंगूर जैसे फलों की मांग भी तेज हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

5 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

11 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

12 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

13 घंटे ago