समस्तीपुर :- बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने समस्तीपुर जिले के एक लाख रुपये के इनामी अपराधी एहतेशाम उर्फ आउआ तथा पटना के मोस्ट वांटेड अपराधी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी से समस्तीपुर के कई कांडो पर से भी पर्दा उठने की संभावना है। आउआ की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के मध्यग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत राजबाटी दियारा क्षेत्र से हुई है। इसकी गिरफ्तारी के बाद समस्तीपुर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। शीघ्र ही उसे समस्तीपुर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
इधर, कुंदन कुमार पटना जिले के पश्चिमी क्षेत्र का टॉप-10 अपराधी है। उसे भी पटना एसटीएफ ने गिरफ्तार किया गया है। वह मंटू शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार होने वाला 9वां अभियुक्त है। उसके खिलाफ जिला के विभिन्न थानों में डकैती, लूट और छिनतई के कई मामले दर्ज हैं।
वहीं आउआ का नाम समस्तीपुर जिला के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। उसके खिलाफ जिला के विभिन्न थानों में हत्या, लूट समेत अन्य कई संगीन जुर्म में अनेक मामले दर्ज हैं। वह मूल रूप से समस्तीपुर के मथुरापुर थाना (वारिसनगर) क्षेत्र के दौलतपुर का रहने वाला है। वह जुलाई 2022 में जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का मुख्य अभियुक्त भी है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…