Samastipur

मौसम बदलते ही अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ख्याल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- मौसम बदलने के साथ ही सदर अस्पताल में स्कीन, आंख और सर्दी-खांसी-बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। वहीं बच्चों में भी डायरिया की शिकायत आ रही है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में दोनाें शिफ्ट मिलाकर करीब 800 से 900 मरीज आ रहे हैं, जिसमें 300-350 मरीज सर्दी-खांसी एवं बुखार से पीड़ित है। वैसे तो सभी आयु वर्ग के मरीज पहुंच रहे हैं। लेकिन बच्चे एवं बुजुर्गों की समस्या अधिक है। जबकि गैस व अपच से परेशान महिलाएं भी बड़ी संख्या में आ रही है। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ पहुंच रही है।

शहर के मोहनपुर स्थित स्थित शेखर हाॅस्पीटल एंड चाइल्ड केयर की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली सुप्रिया बताती हैं कि मौसम चेंज हो रहा है। एकाएक गर्मी बढ़ गयी है और गर्म हवाएं चलने लगी है। जल्द ही पसीने आ जा रहे हैं और लोग हलक को ठंडा करने के लिए ठंडा पानी गटकने लग रहे हैं। नतीजतन सर्द-गर्म के कारण सर्दी-खांसी एवं बुखार हो जा रहा है। इस बदलते मौसम में खासकर बच्चों व बुजुर्गों का ख्याल रखा जाना चाहिए। बच्चों में डायरिया की शिकायत आ रही है।

मातृ एवं शिशु अस्पताल में करीब सैकड़ों बच्चे आ रहे हैं, जिसमें औसतन 30 बच्चे डायरिया की शिकायत लेकर आ रहे है. डॉ सोनाली सुप्रिया ने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों को बासी खाना नहीं खिलाए। ओआरएस का घोल पिलाते रहे। अधिक धूप में उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दे। बच्चों में बुखार, डायरिया, सर्दी-खांसी के साथ ही चमकी बुखार के मरीज भी मिल रहे हैं। हालांकि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली सुप्रिया ने बताया कि एईएस व जेई वाला चमकी नहीं है। सामान्यत: बच्चों में हाई फीवर, डायरिया एवं सर्दी-खांसी की शिकायत अधिक है।

सांस लेने की भी है समस्या:

इन दिनों अचानक मरीजों में सांस लेने की भी समस्या बढ़ गयी है। जिसके कारण प्रत्येक दिन इमरजेंसी में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। सांस लेने की समस्या को देखते हुए प्रत्येक दिन मरीजों को भर्ती कर ऑक्सीजन एवं वाष्प को सेंक दिया जा रहा है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि मौसम के ठंड गरम एवं धूल की समस्या से संक्रमित होने के कारण मरीजों में सांस लेने की समस्या है। खासकर दम्मा व सांस लेने की समस्या से संबंधित मरीजों को रहन-सहन व खानपान में सतर्कता बरतने की जरुरत है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

7 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago