तस्वीर : सांकेतिक
समस्तीपुर :- वैशाली जिले की युवती का समस्तीपुर से अपहरण कर लिया गया। इस मामले में युवती के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र की युवती के पिता ने नगर थाना में मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि घटना दो अप्रैल की है। उनकी बेटी मोरवा प्रखंड के एक गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी।
इसी दौरान दो अप्रैल की सुबह वह समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज के लिए सहेली के साथ घर से निकली थी। लगभग दस बजे वह वीमेंस कॉलेज भी पहुंची। इसके बाद उसकी सहेली वापस अपने घर चली गयी, लेकिन उक्त युवती घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों से भी संपर्क किया। लेकिन कोई पता नहीं चला। साथ ही मोबाइल भी स्वीच ऑफ बताया जा रहा है। इसके बाद युवती के पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की संभावना को जताते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नगर पुलिस भी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार मिश्रा…
रेलवे यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं. नए राजेंद्र रेल…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में बुधवार को एक घर में कमरा…
समस्तीपुर : शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मुफस्सिल थाने की पुलिस…
समस्तीपुर : मुफस्सिल व नगर थाना क्षेत्र के बोर्डर इलाके पर विवेक विहार मोहल्ले में…
समस्तीपुर : कैंसर की समय पर पहचान और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर…