Samastipur

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मनाया गया ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य पार्षद सरायरंजन पूजा कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष शकुंतला वर्मा, शिक्षाविद एवं कला कौशल में प्रवीण आनिंदिता साँई उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समीर कुमार साँई क्षेत्र प्रमुख, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा की गयी। महिला दिवस समारोह में अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु महिलाओं को “नारी शक्ति पुरस्कार” व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

उक्त कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान, प्रगति, समानता व समरसता पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। क्षेत्र प्रमुख द्वारा सभी महिलाओं को नमन कर नारी शक्ति को राष्ट्र सम्मान के रूप में संबोधित किया गया। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उप क्षेत्र प्रमुख सुभाष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक पी. के. सिंह, मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार एवं सुनील कुमार सिंह, प्रीति चौधरी, कल्पना कुमारी, प्रीति प्रिया, मीनाक्षी मेहता, स्नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, गार्गी शरण, सरोज कुमारी, रूपा रश्मि, कोमल कृति इत्यादि उपस्थित रहीं तथा धन्यवाद ज्ञापन नरेन्द्र नाथ ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

शादी के सीजन में गैस की किल्लत न हो, इसको लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक

समस्तीपुर : विवाह सीजन में रसोई गैस की बढ़ती मांग को लेकर समस्तीपुर सदर एसडीओ…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के केवस निजामत गांव में दर्जनभर खस्सी और बकरी की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में गुरुवार की रात एक घर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ब्लूटूथ डिवाइस कान में और रिसिवर अंडरवियर में प्राइवेट पार्ट के पास छीपाकर दे रहा था परीक्षा, ‘ब्लिंक-ब्लिंक’ की आवाज पर ऐसे धराया 

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में BPSC द्वारा आयोजित AEDO परीक्षा में ब्लूटूथ से नकेल करते दो परीक्षार्थी रंगे हाथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ परीक्षा में…

3 घंटे ago

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

16 घंटे ago