Samastipur

उजियारपुर में बदमाशों ने CSP संचालक से किया लूट का प्रयास, पीड़ित ने थानें में दिया आवेदन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को लूटने का प्रयास किया। हालांकि सीएसपी संचालक समीप के एक घर में भाग बदमाशों से अपनी जान व पैसे बचायी। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार को शाम हुई। उजियारपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पश्चिमी पंचायत के सुरजपुर गांव निवासी मोहनलाल रजक के पुत्र अमित कुमार ने पुलिस को आवेदन दिया है।

आवेदन में कहा है कि लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित बाबूलाल चौक पर उसका सीएसपी है। वह गुरुवार को उजियारपुर बाजार स्थित स्टेट बैंक से नकद राशि की निकासी कर अपने ग्राहक सेवा केंद्र लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते मे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर पिस्टल दिखाते हुए रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद वह सड़क किनारे पप्पु कुमार के घर में घुस सीढ़ियों से होकर छत पर चले गये। हालांकि बइमाश उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गये थे। लेकिन तब तक वह घर के छत पर जा चुका था। जिसके बाद सभी बदमाश बाइक पर बैठ बेलारी गांव की ओर भाग गये।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

19 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

21 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago