Samastipur

समस्तीपुर SDO कार्यालय के सामने खड़ी चार चक्का वाहन से 12 लाख रुपयों से भरे बैग की चोरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसडीओ कार्यालय के सामने खड़ी एक चार चक्का गाड़ी में रखे बैग सहित 12 लाख रुपए की चोरी कर ली। बैग में पीड़ित के व्यवसाय से सम्बंधित कागजात भी थे, जिसे चोर अपने साथ लेते चले गए। पीड़ित की पहचान पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र के पटना मजिस्ट्रेट कॉलोनी आशियाना नगर निवासी विजय कांत के पुत्र देवेश कांत के रूप में हुई है।

घटना के सम्बन्ध में पीड़ित देवेश कांत की लिखित शिकायत पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में शिकायतकर्ता देवेश कांत ने पुलिस को बताया है कि वह अपने ऑफिस स्टाफ के साथ दरभंगा से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान समस्तीपुर पहुंचने के बाद किसी काम को लेकर उन्होंने अपनी गाड़ी एसडीओ ऑफिस के अपोजिट टाउन हॉल के पास पार्क की थी। उनकी गाड़ी में एक भूरा रंग का बैग था। जिसमें उनके व्यवसाय से संबंधित कागजात व 12 लाख रुपए रखा हुआ था। जिसे अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया। उन्होंने नगर थाना पुलिस से उनका चोरी हुआ बैग बरामद करने की गुहार लगाई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

18 मिनट ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

4 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

9 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

10 घंटे ago