Samastipur

समस्तीपुर: युवती को प्रेम जाल में फंसाकर करता रहा यौन शौषण, फिर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो किया वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर दो वर्ष तक यौन शौषण करने के मामले से क्षेत्र शर्मसार है। यह तब नागवार गुजरा जब आरोपी युवक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर युवती के कथित प्रेमी द्वारा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़िता ने साइबर थाना समस्तीपुर में आवदेन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दिए हुए आवदेन में पीड़िता ने उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलामेघ निवासी राज कुमार पासवान के पुत्र राहुल कुमार को आरोपित किया है। पीड़िता ने बताया है की दो वर्ष पूर्व आरोपी लड़का गांव के ही एक बारात में शामिल था। तभी वह उसका मोबाइल नंबर किसी तरह प्राप्त कर लिया। फिर बार-बार बातचीत करने लगा। इस क्रम में शादी करने का झांसा देता रहा।

वहीं पिता व भाई की हत्या का भय देकर नग्न होकर वीडियो कॉल करने की जिद करता था। वाट्सअप वीडियो कॉल के जरिए आपत्तिजनक अवस्था का वीडियो स्क्रीन रिकॉर्ड कर लिया। फिर उसे एक फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उसे बार- बार वायरल कर रहा है। पिता व भाई की हत्या की धमकी देकर कई बार यौन उत्पीड़न भी किया। ऑन ड्यूटी ऑफिसर अनीषा सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago