Bihar

BPSC TRE 3 पेपर लीक कांड में समस्तीपुर के 7 समेत 277 लोगों को बनाया गया नामजद, EOU ने दर्ज कराया 48 पेज का FIR

बीपीएससी टीआरई 3 पेपर लीक मामले में बड़ी खबर पटना से आ रही है। आर्थिक अपराध इकाई यानि EOU तेजी से जांच कर रही है। इस दौरान ईओयू बीपीएससी से लेकर प्रिंटिंग प्रेस तक पहुंच चुकी है। अब तक कार्रवाई के आधार पर ईओयू ने 48 पेज का FIR दर्ज किया है। एफआईआर की कॉपी अब सामने आई है।

एफआईआर में मुख्य आरोपी विशाल कुमार चौरासिया और विशाल कुमार को बनाया गया है। इनके अलावे 276 लोगों को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जिनमे समस्तीपुर जिले के भी कई नाम शामिल है। साथ ही अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। EOU ने IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 120 B सेक्शन 3 और 10 के अलावा बिहार परीक्षा अधिनियम 1981 के तहत एफआईआर दर्ज किया है ।

समस्तीपुर के 7 लोगों का नाम भी FIR में शामिल

  • कमल कुमुद, उम्र 26 वर्ष, पे0- कमलकिशोर, सा0- चकहलील, थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर।
  • राहुल कुमार, उम्र-19 वर्ष, पे0- श्री राजेश सहनी, पोस्ट- पतैली, थाना उजियारपुर, जिला समस्तीपुर।
  • रौशन कुमार, उम्र-26 वर्ष, पिता-संतोष कुमार सिंह, थाना-पटोरी, जिला-समस्तीपुर।
  • सुधीर कुमार, उम्र-22 वर्ष, पे0- अखिलेश मंडल, थाना-हथौड़ी, जिला-समस्तीपुर।
  • कुमारी प्रियंका, उम्र-28 वर्ष, पति-मुरारी कुमार, थाना-रोसड़ा, जिला-समस्तीपुर।
  • प्रियंका कुमारी, उम्र-36 वर्ष, पिता योगेंद्र राय, थाना-दलसिंहसराय, जिला-समस्तीपुर।
  • रंजना कुमारी, उम्र-30 वर्ष, पति-रोशन कुमार, थाना-जिला समस्तीपुर।

BPSC पेपर रद्द करने को तैयार नहीं

उधर शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपरलीक में बीपीएससी को दिया गया 24 घंटे का अल्टीमेटम भी पूरा हो गया है। उसके बाद भी आयोग के द्वारा अब तक दोनों शिफ्ट की परीक्षा को रद्द नहीं किया गया। इसे लेकर छात्र नेता ने 21 मार्च को आंदोलन करने की घोषणा कर दी है। छात्र नेताओं का कहना है कि 21 मार्च को हम लोग 11 बजे बीपीएससी ऑफिस के बाहर आंदोलन करेंगे। क्योंकि बीपीएससी अब मनमानी कर रही है। अभ्यर्थियों के साथ इंसाफ नहीं कर रही है।

छात्र नेता दिलीप कुमार का कहा है कि पेपर लीक की सूचना यदि आयोग को 5 दिन के बाद भी मिलती है तो उन्हें परीक्षा रद्द कर देना चाहिए। बिहार लोक सेवा आयोग ने अब आर्थिक अपराध इकाई को सीधी चुनौती दे दी है। BPSC को यह डर सताने लगा है कि यदि इस बार जांच बैठी तो BPSC कार्यालय के कई लोग भी फंस सकते हैं।

शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में BPSC और EOU आमने-सामने आ गये हैं। बिहार लोक सेवा आयोग ने आर्थिक अपराध इकाई से कथित पेपर लीक के ठोस सबूत की मांगा है। बीपीएससी ने EOU को रिमाइंडर भी भेजा है। आयोग ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि 15 मार्च को BPSC की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3) के प्रश्न पत्र के कथित रूप से लीक होने का आरोप लगाया गया है।

16 मार्च को आर्थिक अपराध इकाई और साइबर अपराध प्रभाग ने एक जांच रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें कहा था कि शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया है। EOU की ओर से उपलब्ध कराए गए रिपोर्ट पर आयोग की ओर से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान 15 मार्च को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र लीक होने के संबंध में साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

8 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

9 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

20 घंटे ago