Samastipur

समस्तीपुर में दिहाड़ी मजदूर का बेटा बना सेकेंड स्टेट टॉपर, मां सिलाई मशीन चलाकर परिवार के भरण पोषण में करती हैं सहायता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB द्वारा रविवार को माध्यमिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मैट्रिक की परीक्षा में पूरे सूबे में दूसरा स्थान समस्तीपुर के आदर्श कुमार ने पाया है। जिन्हें 500 में से 488 अंक प्राप्त हुए हैं। विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर उत्तर के छात्र आदर्श कुमार के पिता रामनाथ महतो दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। वहीं माता नीलम देवी गृहिणी है। वह सिलाई मशीन चलाकर परिवार के भरण- पोषण में सहायता करती हैं।

विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के दमदमा गांव निवासी आदर्श तीन भाई- बहनों में सबसे छोटा है। चाचा बैजनाथ महतो सरकारी शिक्षक हैं। बैजनाथ महतो बताते हैं कि आदर्श जब परीक्षा देकर निकला था तो अंदाजा था कि वह जिला टॉपर जरूर होगा। लेकिन परीक्षा परिणाम में स्टेट सेकंड टॉपर बनने की जानकारी मिलते ही घर परिवार सहित पूरे इलाका में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

टॉपर आदर्श कुमार ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 8 से 10 घंटा तक पढ़ाई कर उन्होंने यह कामयाबी हासिल किया है। गणित विषय से आगे की पढ़ाई करने की सोच रखने वाले आदर्श आगे चलकर IIT कर एक अच्छा इंजीनियर बनना चाहता है। उधर अपने इकलौते बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए मां नीलम देवी कहतीं हैं कि आदर्श आगे जो भी पढ़ाई करना चाहेगा हम लोग पूरी तन्मयता के साथ इसमें सहयोग करेंगे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago