समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्ष से 7 लोग जख्मी, घर में लगाई आग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर दबंगों का कहर देखने को मिला जहां भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से सात लोग जख्मी हो गए। वहीं एक पक्ष के द्वारा घर में आग लगा दी गई। मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-13 की है। मारपीट की घटना में जख्मी सभी का इलाज विभूतिपुर CHC में कराया जा रहा है।

घटना के संबंध में एक पक्ष की प्रियंका देवी का बताना है कि 5 वर्ष पूर्व उसनें जमीन खरीदी थी। इस जमीन को लेकर दुनीलाल पासवान की पुत्री माला देवी साथ विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर आज मारपीट की गई। इस दौरान घर में आग लगा दी गई। जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150