Samastipur

कब सुधरेगी व्यवस्था? अपराधियों की पहचान के लिए घरों और दुकानों पर लगे CCTV फुटेज के लिए दौड़ लगा रही पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- क्राइम कंट्रोल में तीसरी आंख की जरूरत को देखते हुए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जनसहयोग द्वारा लगाया गया सीसीटीबी कैमरा वर्षों से खराब है। जनसहयोग से 63 व प्रचार एजेंसी द्वारा 32 कैमरे लगाए गए थे। जिसमें से दो-चार कैमरों को छोड़ दें तो अधिकतर कैमरा खराब पड़ा है। कई स्थानों से तो कैमरा गायब भी हो गया है।

शहर में क्राइम होने पर पुलिस निजी मकान व दुकानों पर लगी सीसीटीबी कैमरे की फुटेज के लिए कैमरा धारक के यहां दौड़ लगाती है। बावजूद खुद की मदद के लिए लगाए गए कैमरों को ठीक कराने की दिशा में रुचि नहीं लेती। जिसका लाभ बदमाशों को मिल रहा है। 28 फरवरी की देर शाम शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स लूटकांड मामले को लेकर पुलिस जगह-जगह घरों व दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के लिये दौड़ लगा रही है।

निजी सहयोग से लगे थे 63 कैमरा : 

करीब सात-आठ वर्ष पूर्व तत्कालीन थानाध्यक्ष एचएन सिंह के प्रयास से शहर में जनसहयोग कर स्टेशन चौक, मारवाड़ी बाजार, गोलारोड, बहादुरपुर, मालगोदाम चौक, दुर्गा स्थान चौक, काशीपुर, मोहनपुर समेत कुल 63 स्थानों पर सीसीटीबी कैमरा लगाया गया था। जो बेगूसराय की एक कंपनी के द्वारा कार्य किया गया था। कैमरे का मेनटेनेंस कंपनी को करना था।

बताया गया है उस समय कंपनी का करीब ढाई लाख रुपए बकाया रह गया था। जिस कारण जब कैमरा खराब होने लगे तो उसकी मरम्मत नहीं हुई। एक-एक कर सभी कैमरा बंद हो गया। चर्चा है कि इस दौरान कंपनी के कर्मी बकाया पैसा का तगादा करते रहे। इस बीच एचएन सिंह का स्थानांतरण हो गया। बाद में आने वाले थानेदार ने पैसा देने से मना कर दिया। कहा जाता है उसके बाद कंपनी के कर्मी कई स्थानों से उक्त कैमरों को खोल कर ले गए।

यूनीपोल नामक प्रचार कंपनी ने भी लगाए थे 32 कैमरे :

बाद के दिनों में नगर परिषद के साथ समन्वय कर दरभंगा की यूनीपाेल नामक प्रचार कंपनी ने शहर के विभिन्न सड़कों में लगाए गए प्रचार होडिंग के बीचों-बीच 32 स्थानों पर कैमरा लगाया। आज की तारीख में एक-दो कैमरा को छोड़ दें तो अधिकतर कैमरा खराब हो गया है।

कई जगहों पर फुटेज खंगाले, नहीं मिला ठोस सुराग :

बीते 28 फरवरी को मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स में हुए लूट मामले में पुलिस ने कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। इसमें अधिकांश प्राइवेट संस्थानों के कैमरों के फुटेज लिए गए है, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई भी ठोस सुराग नहीं मिल सका है। इसके अलावा शहर में बाइक चोरी, चेन स्नेचिंग जैसे मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचती है, लेकिन प्रमुख लोकेशनों के कैमरा बंद होने पर ट्रैस करना मुश्किल होता है। बीते कई वर्षों से बंद सीसीटीवी कैमरों को सुधार के लिए पुलिस विभाग कोई प्रयास नहीं कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

5 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

15 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

16 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

17 घंटे ago