Bihar

BAAP के बाद तेजस्वी ने बताया RJD का नया फुल फॉर्म; कहा R-राइट्स, J- जॉब्स, D- डेवलपमेंट

पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल की जन विश्वास रैली में के मंच पर महागठबंध के नेताओं की जमघट लगी। लालू प्रसाद यादव के अलावे राबड़ी देवी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, लेफ्ट पार्टी के डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस बीच तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का नया मतलब देश के लोगों को समझाया है। तेजस्वी ने आर, जे और डी की व्याख्या करते हुए पार्टी की विचारधारा का उल्लेख किया। अपने भाषण में तेजस्वी ने पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर भी तंज कसा।

नीतीश कुमार की ओर इशारे के साथ तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि चाचा तो पलट गए फिर भी हमारे लिए आदरणीय हैं। इसी गांधी मैदान में राजनीतिक दलों की रैलियां होती हैं लेकिन यहीं हमने नौकरी और बहाली का रेला भी देखा। जो चाचा रहते थे कि बाप के यहां से पैसा लाएगा जो नौकरी देगा। उन्हीं के हाथों 17 महीनों में एक विभाग में 2 लाख नौकरी का नियुक्ति पत्र बांटे गए। उन्होंने दावा किया कि इस राज्य में 10 लाख नौकरी की घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति तेजस्वी यादव है और लगभग 5 लाख जॉब दिए जा चुके हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम ने लोगों को आरजेडी का मतलब भी बताया। उन्होंने कहा कि आर का मतलब होता है ‘राइट’, जे का मतलब ‘जॉब’ और डी का मतलब ‘डेवलपमेंट’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहे जो भी कहते रहें लेकिन राजद का मतलब आपका अधिकार, आपके लिए नौकरी और राज्य का विकास है। हमारी पार्टी आपके विकास और उत्थान के लिए हमेशा लड़ती रहेगी।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि लोग राजद को MY की पार्टी बताते हैं लेकिन राजद सिर्फ MY ही नहीं बल्कि BAAP की भी पार्टी है। एक बार फिर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मुसलमान यादव की नहीं बल्कि बहुजन, आगड़े, आधी आबादी और गरीब जनता सबको साथ लेकर चलती है।

गांधी मैदान से गर्जना करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए के लोग हमारे कुछ विधायकों को इधर-उधर कर दें। लेकिन जनता को कहां से खरीदेंगे? उन्हें जनता जवाब देगी। कुछ लोगों ने डर के कारण तो कुछ ने लालच के कारण मोदी जी के आगे घुटने टेक दिए। लेकिन हमारे पिता लालू यादव ने कभी भाजपा के आगे झुकने का काम नहीं किया। उनके सामने बड़ी से बड़ी विपत्ति आई लेकिन कभी झुके नहीं बल्कि, आपके अधिकारों के लिए लड़ने का काम करते रहे।

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी सब बात की गारंटी लेते हैं। लेकिन एक गारंटी ले सकते हैं कि हमारे चाचा नीतीश कुमार अब नहीं पलटेंगे। जब चाचा कह रहे थे कि अब परमानेंटली आपके साथ ही रहेंगे तो नरेंद्र मोदी जी हंस रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

4 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

13 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

14 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

14 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

15 घंटे ago