समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: प्यार में पागल दुल्हन को ना आशिक मिला ना दूल्हा, दरवाजे से बारात लौटाने के बाद बेवफा आशिक भी घर छोड़ फरार

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: समस्तीपुर से अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़की को न आशिक मिला, ना ही दूल्हा। दरअसल, प्यार में पागल लड़की ने पहले दरवाजे पर आयी बारात लौटा दी। जिसके लिए वह बारात लौटाई थी, बाद में उसी ने उसे धोखा दे दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि प्रेमी का परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। इस घटना के बाद लड़की और उसके परिवार वालों का बुरा हाल है।

दरअसल, समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बारात आई थी। शादी समारोह में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक से प्रेम करने वाली लड़की ने पहले शादी करने से इनकार कर दिया और फिर दरवाजे पर आई बारात लौटा दी। इसके बाद उसका प्रेमी उससे शादी करने से इनकार करते हुए अपने परिजनों के साथ फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, उस लड़की की शादी होने वाली थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी।

IMG 20240307 WA0068

IMG 20230604 105636 460

गुरुवार की देर रात लड़की अचानक अपने ही गांव के प्रेमी के साथ फरार हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन देखा और परिजनों को बताया कि लड़की सिंघिया घाट में ही है। इसके बाद परिजन वहां गए और लड़की के साथ लड़के को पकड़ कर गांव ले आए। ग्रामीणों के साथ-साथ परिजनों में लड़की को खूब समझाया, लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही।

IMG 20230728 WA0094 01

मान-मनौवल के बीच शुक्रवार देर शाम दुल्हा बारात लेकर पहुंच गया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी लड़की को समझाया, ताकि जिससे शादी ठीक हुई थी, उस लड़के से वह शादी कर ले। लेकिन लड़की शादी करने को तैयार नहीं हुई। जिस कारण बारात वापस लौट गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण लड़की की शादी उसके प्रेमी के साथ करने को तैयार हुए, तब तक प्रेमी का मन बदल चुका था।

प्रेमी ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। प्रस्ताव का विरोध करते हुए लड़के ने कहा कि इस लड़की से किसी भी कीमत पर वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद वह परिजनों के साथ गांव से फरार हो गया। लड़की पक्ष के लोग लड़के की तलाश कर रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष से शिकायत नहीं किया गया है। आवेदन मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240303 WA0043

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150