Samastipur

समस्तीपुर : 15 महीने पहले अपने से 22 वर्ष बड़े गुरुजी से किया था लव मैरेज, अब फंदे से लटककर दे दी जान, सामनें आ रही यह वजह…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां शुक्रवार की शाम दुपट्टा के सहारे छत में लगे पंखा के रॉड से झुलकर श्वेता नाम की विवाहित महिला ने अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 के दिसंबर महीने में रोसड़ा शहर में ही ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक संगीत कुमार (उस समय 42 वर्ष) और उसकी छात्रा श्वेता (उस समय 20 वर्ष) ने भागकर मंदिर में शादी कर ली थी। दोनों शिक्षक और छात्रा में 22 वर्ष का अंतर था। माँ थानेश्वरी मंदिर के पंडित ने विधि-विधान से सात फेरे संपन्न कराए। इस दौरान दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पंखा के रॉड में दुपट्टा फंसाकर दे दी जान :

पुलिस के समक्ष बयान में पति संगीत कुमार ने घटना से महज दो घंटे पूर्व उनकी पत्नी उन्हें पुनः मां के घर पहुंचाने का जिद्द करने लगी थी। कुछ देर बाद पहुंचाने की बात कर बाहर निकलते ही श्वेता ने घर का दरवाजा एवं खिड़की बंद कर ली। छत में लगे पंखा के रॉड में दुपट्टा फंसाकर फासी लगा ली। पड़ोसी एवं एक मजदूर की सहायता से दरवाजा तोड़कर पति ने उसे नीचे उतार एक निजी क्लिनिक में ले गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की मां वीणा रानी बेटी के शव को कलेजा लगाए रोते हुए केवल भगवान को कोस रही थी।

मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई :

दूसरी ओर घटना को लेकर कई प्रकार की चर्चा जारी है। कुछ लोग हत्या की भी आशंका जता रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि कहीं गुरुजी ने इस लड़की की गलत नीयत से हत्या न कर दी हो।

मटुकनाथ से जोड़कर देखी गई प्रेम कहानी :

लोग इसे मटुकनाथ और जुली की जोड़ी बता रहे थे। संगीत कुमार शहर के गर्ल्स स्कुल रोड निवासी स्व सच्चिदानंद जयसवाल का पुत्र है और श्वेता सिंघिया थाना के सिवैया निवासी उमा साह की पुत्री है। वह सपरिवार रोसड़ा के ही महादेव मठ में रहते हैं। संगीत कुमार की पहली पत्नी की मृत्यु करीब 5 वर्ष पूर्व हो गई थी। उसके बाद उसने अपनी छात्रा श्वेता से शादी कर ली।

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

5 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

10 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

11 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

13 घंटे ago