Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर आग लगने के बाद यात्रियों के अफरा-तफरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वाटर कूलर के वायर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि आरपीएफ एवं रेलवे के सफाई कर्मियों के प्रयास से आग पर तत्काल कंट्रोल कर लिया गया। अन्यथा किसी बड़े घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म संख्या एक पर वाटर वेंडिंग मशीन का कूलर लगा हुआ है। जिसमें सोमवार को अचानक आग लग गई। घटना लगभग 12 बजे दिन की बतायी गयी है। आग लगते ही तेल लपटें भी तेज निकलने लगी। जिस को लेकर वहां आसपास बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गई और सभी यात्री सुरक्षित स्थान की ओर निकल गए।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन यह हादसा अगर रात के समय होती तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। विदित हो कि एक नंबर प्लेटफार्म पर आए दिन शॉर्ट सर्किट के कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। फिलहाल इलेक्ट्रिक विभाग वायर को दुरुस्त कर इलेक्ट्रिक चालू करने में के प्रयास में जुटी है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

7 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago