Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बच्ची ने निगला सिक्का, RPF ने इस तरह बचाई मासूम की जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- आरपीएफ की टीम के तत्परता से 7 वर्षीय एक छोटी बच्ची की जान बच गई। शनिवार को गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन से अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर रही है छोटी बच्ची ने सिक्का निगल लिया। इस बीच समस्तीपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार से उक्त ट्रेन के प्रस्थान करने लगी। तब बच्ची के परिजनों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया।

वहीं ट्रेन को रुकता देख आरपीएफ की टीम चौकस हो गई। प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात आरक्षी संजय कुमार एवं आरक्षी विकास कुमार द्वारा तत्परता पूर्वक गाड़ी को चेक किया गया तो पता चला कि बी-1 में यात्रा कर रहे हैं एक यात्री द्वारा एसीपी किया गया है।

बोगी में जाकर देखने पर पाया गया कि एक यात्री अपनी बच्ची को सामान एवं अपने परिजनों के साथ ट्रेन से उतर रहा है। पूछताछ में उनसे मामले के संबंध में जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ के द्वारा बच्ची को आनन-फानन में रेलवे अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से बच्ची को इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची खतरे से बाहर बताई गई है। इस नेक कार्य के लिए बच्ची के परिजन समेत अन्य यात्री आरपीएफ की टीम को धन्यवाद दे रहे थे। बताते चले की बच्ची का परिवार दरभंगा से ट्रेन पड़कर मथुरा जा रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में यह घटना घट गई।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago