Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर मिलेंगे रोजगार के अवसर, स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट को किया जाएगा बहाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर रेल मंडल में एक बार फिर बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलेगा। रेलवे ने जहां मंडल के छह स्टेशनों पर एसटीबीए (स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट) को बहाल करने का निर्णय लिया है। वहीं नौ स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन संचालन के लिए सुविधाकर्ता को बहाल किया जाएगा। इसके लिए आवेदन लेने की भी प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है।

निर्धारित अवधि के बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के लिए चयन कर टिकट काटने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे एक तरफ जहां बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर यात्री को भी टिकट बनवाने में सहूलियत होगी।

छह स्टेशनों पर होगा एसटीबीए की बहाली:

समस्तीपुर रेल मंडल के 6 स्टेशनों पर एसटीबीए की बहाली की जाएगी। रेलवे ने चयनित छह स्टेशनों पर कमीशन बेसिस पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट का चयन करेगी। जिसका कार्यकाल 3 वर्षों का ही होगा। इसके तहत समस्तीपुर मंडल के एनएसजी 6 श्रेणी के छह स्टेशनों में अमोलवा, गौनहा, वाचस्पतिनगर, बिथान, खुटौना एवं लौकहा बाजार को शामिल किया गया है। जहां शीघ्र ही एसटीबीए की सुविधा होगाी। इसके लिए योग्य अभ्यर्थी 12 अप्रैल तक कोरिया, डाक या स्वयं अपना आवेदन मंडल कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

एटीवीएम संचालन के लिए होगी बहाली:

समस्तीपुर रेल मंडल के नौ प्रमुख स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से टिकट जारी करने के लिए सुविधाकर्ता का चयन किया जाएगा। जिसमें समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, रक्सौल, सहरसा, समस्तीपुर, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मधुबनी, नरकटियागंज एवं सीतामढ़ी स्टेशन शामिल हैं। जहां अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

रेल कर्मचारी व परिजन को प्राथमिकता:

एटीवीएम के संचालन के लिए रेलवे के रिटायर्ड कर्मी या उनके परिजन को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 31 मार्च 2025 तक की कार्य अवधि का मौका मिलेगा। बतादें कि एटीवीएम से लोकल टिकट लेने में यात्रियों को सुविधा होगी। बिना लंबी लाइन लगे आसानी से लोकल टिकट मिल जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

14 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

14 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

18 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

21 घंटे ago