Samastipur

कर्पूरीग्राम स्टेशन पर दो महीने पूर्व ट्रेन में गोलीबारी व लूटकांड में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड स्थित कर्पूरीग्राम स्टेशन पर दो महीने पूर्व ट्रेन में हुई गोलीबारी एवं लूट मामले में पुलिस ने एक अप्राथमिकी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि लूटकांड में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त कृष्णकांत तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वह नालंदा जिला के हिलसा थाना के भट बिगहा का रहने वाला है। उसके पास से लूटी गयी एक मोबाइल भी बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले भी एक आरोपी रौशन कुमार को सुपौल से लूटी गयी मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त आरोपी सुपौल जिले के सदर थाना के गौरव गढ़ का रहने वाला है।

विदित हो कि 24 जनवरी की रात कर्पूरीग्राम स्टेशन पर चलती ट्रेन में लूटपाट की घटना हुई थी। जिसमें मोबाइल लूट का विरोध करने पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी थी। जिसके बाद इस मामले में रेल थाना समस्तीपुर में दो बदमाशों पर मामला दर्ज किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

8 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago