Samastipur

समस्तीपुर: श्राद्ध का भोज खाकर घर लौट रहे B.Ed. के छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में पटोरी-मदुदाबाद पथ के योगी चौक के पास किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बीएड के छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र पटोरी थाने के हेतनपुर धमौन गांव के वार्ड संख्या-15 निवासी जितेंद्र राय के पुत्र प्रिंस कुमार (24 वर्ष) बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के संबंध में मृतक छात्र के मामा रंजीत कुमार ने बताया कि उनका भांजा प्रिंस बीएड का छात्र था। बीते रात वह मोहिउद्ददीनगर थाने के लवटोल टारा गांव से अपने एक संबंधी की मौत पर श्राद्ध का भोज खाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान पटोरी-मदुदाबाद पथ के जोगी चौक के पास किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी।

सड़क पर गंभीर स्थिति में देख आसपास के लोगों ने उसे पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद गांव के लोगों ने ही फोन कर परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना पर जब परिवार के लोग पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने प्रिंस की गंभीर स्थिति को देख उसे पटना रेफर कर दिया। रात में ही परिवार के लोग उसे पटना ले जा रहे थे, इसी दौरान जंदाहा के आसपास मध्यरात्री उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लोग शव लेकर वापस गांव लौट गए। सुबह में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

परिवार के लोगों ने बताया कि प्रिंस अभी कुवांरा था। वह टीचर ट्रेनिंग स्कूल का छात्र था। इसके व्यवहार से गांव के लोग काफी प्रभावित रहते थे। प्रिंस की मौत की सूचना पर सुबह से ही घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मामले को लेकर पटोरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है। अभी परिवार के लोगों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago