समस्तीपुर/ताजपुर :- दो दिनों पहले ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकपहाड़ पंचायत के कमतौल गांव में बारात के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में जख्मी युवक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस से छिपकर परिजन एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे हैं। बता दें कि बुधवार की रात कमतौल गांव में दरवाजा लगने के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज गंभीर स्थिति में एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
जख्मी युवक पंकज झा उर्फ पंकु झा का पुत्र कन्हैया झा बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उसके दाहिने जांघ में गोली लगी है। बारात के दौरान अचानक गोली चलने व युवक के घायल होने से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को मुसरीघरारी बस स्टैंड के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां गंभीर स्थिति में उसका इलाज चल रहा है।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…