समस्तीपुर :- मैं मरने जा रही हूं, मैं अच्छा मार्क्स नहीं ला सकती हूं और इसके कारण आप लोग मेरी शादी कर देंगे। मैं अभी पढ़ना चाहती हूं। कुछ इस तरह सुसाइड नोट लिखकर नाबालिग छात्रा घर से लापता हो गई। इसके बाद से परिजन काफी परेशान है। जानकारी के अनुसार मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग छात्रा गुरुवार की सुबह 11:00 बजे एक सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गई।
सुसाइड नोट में छात्रा ने दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट का जिक्र करते हुए लिखा कि “मैं मरने जा रही हूं, क्योंकि एग्जाम में मुझे 400 से ज्यादा मार्क्स लाना था। लेकिन मुझे 300 भी नहीं आएगा। मुझे तो लगता है कि मैं पास भी नहीं हो पाऊंगी। अगर मैं पास नहीं हुई तो आप लोग मेरी शादी करा देंगे। लेकिन मुझे अभी पढ़ना है, मैं फेल हो जाऊंगी इसलिए मैं मरने जा रही हूं।” आगे उसने लिखा है कि “मैं समस्तीपुर नदी में कूद जाऊंगी।” सुसाइड नोट के अंत में लड़की ने लिखा है आई एम सॉरी मम्मी पापा।
लापता छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी गुरुवार को 10:00 बजे के आसपास घर पर ही थी। लेकिन जब वह घर में नहीं दिखाई दी तो हम लोग सोचे कि वह नहाने गई होगी। पर दोपहर तक जब वापस नहीं आई तो खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान छात्रा के पढ़ने वाले किताब के पास एक पन्ना दिखा, जिसमें सुसाइड नोट के रूप में सारी बात लिखी थी। लड़की का सुसाइड नोट मिलते ही घर के बाकी सदस्यों में खलबली मच गई। लड़की का फोटो एवं सुसाइड नोट का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर पीड़ित छात्रा की मां ने मुसरीघरारी थाना में आवेदन दिया है। वहीं पुलिस नाबालिग छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…