Bihar

मनीष कश्यप लड़ेंगे लोकसभा चुनाव; तेजस्वी यादव को दी चुनौती, कही ये बात…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

यूट्यूब पत्रकार मनीष कश्यप ने ऐलान किया है को वो आगामी लोकसभा चुनाव हर कीमत पर लड़ेंगे। फिर चाहे कोई भी मौका दे। हालांकि उन्होने ये नहीं बताया कि वो किस पार्टी या फिर किस गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। ये अभी तक साफ नहीं किया है। लेकिन ये जरूर बताया कि अगर राम जी चुनाव लड़वाएंगे तो जरूर लड़ेंगे। और अब उन्हें चुनाव लड़ने से कोई रोक नहीं सकता है।

कश्यप ने कहा कि वो बिहार का बेटा है। और उनका गठबंधन बिहार की जनता के साथ है। ऐसे में उनका काम बिहार के लोगों की आवाज उठाने का है। इस दौरान तेजस्वी यादव निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब तेजस्वी यादव मुझे गले लगाएंगे। क्योंकि मुझपर जो आरोप थे। उनमें बरी हो गया हूं। लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे। वो झुकेंगे नहीं, क्योंकि वो लालू यादव के बेटे हैं। इन लोगों ने झुकना सीखा ही नहीं है।

मनीष कश्यप ने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा वो जितने रोजगार देंगे। उससे चार गुना ज्यादा रोजगार मैं दूंगा। क्या 4 लाख रोजगार देने से गरीब का पेट भर जाएगा। मैं स्टांप पेपर पर लिख कर देता हूं कि अगले 5 साल में 40 लाख रोजगार दूंगा। उन्होने कहा कि हर कीमत पर लोकसभा चुनाव लडूंगा और जीतकर भी आऊंगा। बिहार की जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है। हालांकि किस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। इस सवाल को वो टालते नजर आए।

आपको बता दें मनीष कश्यप 2020 का भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें उनकों हार नसीब हुई थी। मनीष कश्यप पर कानूनी शिकंजा तब कसा था, जब तमिलनाडु में बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा को लेकर एक वीडियो सामने आया था। आरोप लगाया गया था कि वीडियो मनीष ने फर्जी तरीके से अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाया है। जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। और तमिलनाडु की सरकार ने एनएसए के तहत भी कार्रवाई की थी। पूरे 9 महीने बाद मनीष कश्यप को जेल से रिहाई मिली थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

9 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

9 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

12 घंटे ago