Samastipur

आग से झुलसकर समस्तीपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की चेन्नई में मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशंभरपुर एलौथ निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों की आग में जुलूसने से चेन्नई में मौत हो गई। इस घटना से विशंभरपुर एलौथ सहित आसपास के क्षेत्र में मातम पसर गया है। मृतकों में विशंभरपुर एलौथ निवासी मो. सद्दाम की 7 वर्षीय पुत्री रोजी खातून, 4 वर्षीय पुत्र साहेब अली, 2 वर्षीय पुत्र आफताब के अलावा उनकी पत्नी रोजी खातून (38 वर्ष) के नाम शामिल है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि विशंभरपुर एलौथ निवासी मो. सद्दाम चेन्नई स्थित चैंगालपट्टू में रहकर विगत 10 12 वर्षों से मजदूरी कर रहा था। इधर 7 महीने पूर्व वह अपनी पत्नी सहित तीन पुत्र पुत्री को भी साथ ले गया था। इस बीच 1 मार्च की संध्या में वह सब्जी लाने बाजार गया था। उसके जाने के बाद उसकी पत्नी रोजी खातून खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने लगी। चूल्हा जलाने के दौरान चूल्हे से गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाब को रोकने के प्रयास में चूल्हे से गैस का कनेक्शन पाइप खुल गया। जिससे वहां भीषण आग लग गई।

इस अगलगी की घटना में मां समेत उसके तीनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसी महिला एवं बच्चों के शोर मचाने के बाद भी वहां उसे बचाने कोई नहीं आया। इससे सभी लोग झुलसकर बेसुध हो गए। इस घटना के करीब 1 घंटे बाद जब उक्त मजदूर अपने डेरा पर लौटा तो उसकी पत्नी सहित तीनों बच्चे बेसुध मिले। इस पर उसने जोर-जोर से चिल्लाकर आसपास के लोगों को जुटा लिया। उसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से सभी झुलसे लोगों को तत्काल चेन्नई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाजरत महिला की भी शनिवार की दोपहर मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 मिनट ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

11 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

16 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

17 घंटे ago