Bihar

वोटर लिस्ट में नाम के बिना नहीं दे पाएंगे वोट, तुरंत ऑनलाइन करें चेक, बेहद आसान है तरीका

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 19 अप्रैल से 4 जून तक चलने वाले चुनाव को लेकर वोटर काफी उत्साहित हैं। चुनाव में वोट देने के लिए वोटर आईडी के साथ निर्वाचन आयोग यानी इलेक्शन कमीशन की इलेक्टोरल लिस्ट में नाम होना जरूरी है। यह लिस्ट समय-समय पर बदलती रहती है। ऐसे में मतदान के लिए केवल वोटर आईडी से काम नहीं चलेगा।

अपनी सरकार चुनने के लिए जरूरी है कि इलेक्टोरल लिस्ट में आपका नाम शामिल हो। इलेक्टोरल लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसे आप आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1- लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपके पास EPIC नंबर, नाम, उम्र, जन्मतिथि के साथ डिस्ट्रिक्ट और विधानसभा क्षेत्र की डीटेल होनी चाहिए।

2- अब फोन, लैपटॉप या पीसी पर किसी ब्राउजर की मदद से https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं।

3-इलेक्टोरल लिस्ट में नाम सर्च करने के लिए दिए गए ऑप्शन्स में से किसी एक को चुने। यहां आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे:

a) Search by Details- सर्च बाई डीटेल्स के लिए आपको नाम और डेट ऑफ बर्थ के साथ कुछ जानकारियां देनी होंगी। इसके बाद यहां दिए गए CAPTCHA को एंटर करके सर्च बटन पर टैप करें।

b) Search by EPIC- इसके लिए आपको भाषा चुनने के बाद वोटर आईडी पर दिए गए EPIC नंबर के साथ राज्य और CAPTCHA को एंटर करके सर्च बटन पर टैप करना होगा।

c) Search by Mobile- इसके लिए स्टेट और लैंग्वेज सेलेक्ट करें। इसके बाद वोटर आईडी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और CAPTCHA एंटर करके सर्च पर टैप करें।

इन ऑप्शन्स में से किसी को भी यूज करके आप इलेक्टोरल लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। लिस्ट में नाम और वोटर आईडी कार्ड के साथ आप वोट कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

14 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

21 घंटे ago