मुक्तापुर रेल गुमटी पर 99.23 करोड़ की लागत से बनेगा दो लेन का आरओबी, जल्द होगा टेंडर
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में स्थित मुक्तापुर रेल गुमटी पर आरओबी बनेगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने मुक्तापुर गुमटी पर दो लेन के आरओबी के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए सांसद प्रिंसराज ने उन्हें पत्र भेजा था। इसके अलावा उनसे व्यक्तिगत स्तर पर भी मुलाकात की थी।
सांसद ने बताया कि 99.23 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माा होगा। इसके निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर होगा। मुक्तापुर रेल गुमटी पर आरओबी के निर्माण की स्वीकृति के लिए स्थानीय लोगों ने सांसद के प्रति आभार जताया है। लोगों का कहना है कि इससे आने वाले दिनों में लोगों को जाम की समस्या से छूटकारा मिलेगा। समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड में मुक्तापुर रेल गुमटी पर जाम की भीषण समस्या से कई साल से लोग परेशान हैं। यहां आरओबी बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी।
समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मुक्तापुर में टू-लेन रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर मिली स्वीकृति। 99.23 करोड़ राशि की मिली स्वीकृति।#Samastipur #Muktapur #ROB #Railway #IndianRailway #Train #SPJ #SamastipurRailDivision pic.twitter.com/VvcgREeP31
— Samastipur Town (@samastipurtown) March 12, 2024

