समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला के राष्ट्रीय सेवा योजना और पूर्ववर्ती एनसीसी कैडेट्स द्वारा संचालित ‘द उम्मीद’ सामाजिक संस्था के ‘मिशन शिक्षा दान’ के तहत स्लम बस्तियों में संचालित नि:शुल्क द उम्मीद पाठशाला के सभी केंद्रों के बच्चों के बीच होली के उपलक्ष में नये वस्त्र, गुलाल, मिठाई और होली कीट का वितरण किया गया। दलसिंहसराय प्रखंड में ‘द उम्मीद’ की सह संस्थापिका श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में, सरायरंजन ब्लॉक में विजय के नेतृत्व में किया गया।
वहीं ‘द उम्मीद’ के केंद्र संख्या 01, जो की समस्तीपुर नगर निगम के माल गोदाम चौक पर स्थित है, वहां पर विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में तनिष्क शोरूम के मैनेजर अनिरुद्ध सिंह, डॉ. सौमेन्दु मुखर्जी, योग प्रशिक्षिका डॉ. मोनालिसा, राहुल कुमार, यूथ मोटिवेटर सह मिथिला पेंटिंग के चर्चित कलाकार कुंदन कुमार राय, व्यवसायी नीरव कुमार, राहुल श्रीवास्तव, निकिता श्रीवास्तव, दिवाकर, आदेश कुमार, सुमित भारती, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
इस दौरान ‘द उम्मीद’ के संस्थापक अमरजीत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि ‘द उम्मीद’ बाकी सभी त्योहारों की तरह रंगों का त्योहार होली भी इन स्लम और जरूरतमंद बच्चों के बीच 2 वर्षों से लगातार सेलिब्रेट करते आ रहे हैं। आगे भी हम सभी समाज के उन लोगों के लिए उम्मीद की एक किरण बनके आएंगे जो अभी भी पिछड़े हुए हैं। इस कार्यक्रम में अपने मुख्य सहयोग देने के लिए मिलानी महिला संघ की अध्यक्ष मंदिरा पालित और राहुल कुमार समेत अन्य सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…
समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…
समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…