समस्तीपुर : समस्तीपुर में उत्पाद विभाग के खिलाफ लोगों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर बवाल काटा। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों ने अस्पताल गेट के पास सड़क जाम कर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के काफिले को भी रोक दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एएसपी संजय कुमार पांडे ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बूझाकर सड़क जाम खत्म कराया। हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि आज सुबह उत्पाद विभाग की टीम दलबल के साथ शराब माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर खानपुर थाना क्षेत्र के नाथूद्वार पहुंची थी।
पुलिस टीम को देखकर शराब कारोबारी मौके से भागने लगे। शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए पुलिस घर में घुसकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। जिसको लेकर दोनों तरफ से लोग नोकझोंक होने लगी। लोगों की भीड़ बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान 25 – 30 लोग चोटिल हो गए। पुलिस की पिटाई से जख़्मी आक्रोशित लोग सदर अस्पताल पहुंचे थे।
इसी बीच एक आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने पहुँची उत्पाद विभाग की टीम को देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने अस्पताल गेट के पास दरभंगा – पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का काफिला भी कुछ देर के लिए फंसा रहा। जाम की सूचना पर पहुंचे एएसपी संजय पांडे ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया।
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…