Samastipur

समस्तीपुर मंडल कारा में स्वरोजगार से जुड़े 10 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मंडल कारा में दस दिवसीय बकरी पालन कौशल विकास प्रशिक्षण का उद्घाटन काराधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा, उपाधीक्षक रामानुज कुमार, सहायक अधीक्षक रवि कुमार झा, आरसेटी निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। काराधीक्षक ने बताया की कौशल विकास मिशन के तहत बंदियों को बकरी पालन का प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि प्रशिक्षण लेने वाले बंदी रोजगार से जुड़ सकें और अर्थोपार्जन कर सकें।

उन्होंने कहा कि बंदियों को समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण को दिया जाता है ताकि वह सामाजिक धारा से जुड़कर स्वावलंबी बन सके। कारा से मुक्त होने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त बंदी रोजगार अपनाकर अपने परिवार का जीवन यापन कर सकते हैं। आरसेटी निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने बंदियों को बकरी पालन के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी। इसके अलावे बैंक के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर फैकल्टी श्रवण कुमार झा, डोमेन स्किल ट्रेनर मुकुंद कुमार सिंह आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

7 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

7 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

11 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

14 घंटे ago