Samastipur

समस्तीपुर: आचार संहिता को लेकर बैनर पोस्टर व होर्डिंग हटाने का आदेश, घोषणा के 24 घंटे बाद दर्ज होगी FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DM योगेन्‍द्र सिंह के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के संबंध में बताया गया कि 18वीं लोक सभा निर्वाचन के कार्यक्रम घोषणा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा की जानी है। इस घोषणा के साथ ही जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रो में आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी। बिहार संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1985 पूरे राज्‍य में लागू है। इसके अनुसार सार्वजनिक परिदृश्‍य में किसी भी प्रकार की संपत्ति को पोस्‍टर, होर्डिग, बैनर, दीवार लेखन आदि के द्वारा विरूपित किया जाना प्रतिबंधित है।

DM के द्वारा निर्देश दिया गया कि व्‍यक्ति विशेष के द्वारा यदि सार्वजनिक परिदृश्‍य में सरकारी, अर्धसरकारी, सार्वजनिक अथवा किसी के निजी संपत्ति को पोस्‍टर, होर्डिग, बैनर, दीवार लेखन इत्‍यादि के माध्‍यम से विरूपण का कार्य किया गया है। तो उसे भारत निर्वाचन आयोग के प्रेसनोट प्रकाशन के 24 घंटे के अन्‍दर स्‍वयं हटा लेंगे अन्‍यथा संबंधित पर इस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। साथ ही उक्‍त पोस्‍टर, होर्डिग, बैनर, दीवार लेखन इत्‍यादि को हटाने की कार्रवाई करते हुए इस पर हाेने वाली व्‍यय की प्रतिपूर्त्ति संबंधित से वसूल कर की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

4 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

5 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

6 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

6 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

15 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

16 घंटे ago