Samastipur

शादी-शुदा महिला के साथ अवैध संबंध के शक में हुई थी राजकपूर की हत्या, दोस्त सन्नी गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में छह लेन सड़क के पास राजकपूर हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक अप्राथमिकी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक सिलौत चकहुसैन का ही सन्नी कुमार बताया है। वह राज कपूर का दोस्त था। उससे पूछताछ में पुलिस को घटना के कारण की भी जानकारी मिली है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच के दौरान सन्नी कुमार का नाम सामने आया। जिससे उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। इसमें हत्याकांड में उसकी भूमिका मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सन्नी के सामने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। लेकिन उसने घटना की जानकारी छिपा ली थी। पूछताछ में सन्नी ने पुलिस को बताया कि एक महिला के साथ अवैध संबंध होने के कारण ही राजकपूर की हत्या हुई थी। जिसके बाद पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी करने में जुटी है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

आपको बता दें कि 19 मार्च की सुबह सिलौत गांव के पास निर्माणाधीन छह लेन सड़क के पास गेंहू की खेत से सिलौत चकहुसैन के अर्जुन पासवान के पुत्र राजकपूर की लाश बरामद की गयी थी। अपराधियों ने गला रेतकर उसकी हत्या की थी। इस मामले में राजकपूर के पिता अर्जुन पासवान ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

सन्नी का दोस्त था राजकपूर:

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 मार्च की रात राज कपूर अपने दोस्त सन्नी सहित एक अन्य दोस्त के साथ गांव में ही पुल पर बैठा था। जिसके बाद घटना की रात राजकपूर को बातचीत में उलझाकर छह लेन सड़क की ओर ले गया। जहां तीनों बातचीत करने लगे और फिर सभी अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त हो गए। इसी दौरान मुख्य आरोपी ने राजकपूर के गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी और शव को गेहूं की खेत में छोड़ दिया। हालांकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का सही मामला सामने आ पाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन

समस्तीपुर :  छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल,…

1 घंटा ago

क्या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खुद को पत्रकार कह सकते हैं? दिल्ली पुलिस ने SC को क्या बताया?

क्या इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाला, यूट्यूब के लिए लोगों के इंटरव्यू लेने और घटनाओं…

3 घंटे ago

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

12 घंटे ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

14 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

14 घंटे ago