Samastipur

समस्तीपुर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर मलिन बस्तियों के महिलाओं के बीच हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- राष्ट्रीय सेवा योजना समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर और पूर्ववर्ती एनसीसी कैडेट्स के द्वारा संचालित सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’  के गर्ल्स विंग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के स्लम बस्तियों के महिलाओं के बीच पर्सनली हेल्थ एंड हाइजीन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘द उम्मीद’ की संस्थापिका सदस्य (गर्ल्स विंग को-ऑर्डिनेटर) हेमा कुमारी के बताया की महिलाओं में होने वाली कुछ गंभीर बीमारियों का कारण हाइजीन से जुड़ी सही जानकारी न होना होता है। इसलिए महिलाओं को बॉडी हाइजीन से जुड़े नियमों को ध्यान में रखना चाहिए।

‘द उम्मीद’ बोर्ड मेम्बर खुशबू कुमारी ने बताया की माहवारी एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, फिर भी यह भारत के अनेक हिस्सों में वर्जित विषय है। जागरूकता की कमी और क्लीन पीरियड रिलेटेड प्रोडक्ट्स तक पहुंच न मिलने की वजह ने अनगिनत महिलाओं को इंफेक्शन और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स के प्रति संवेदनशील बना दिया है। महिलाओं सशक्तिकरण और जागरूकता में सुधार करने के लिए खासतौर पर रूरल एरियाज में पीरियड रिलेटेड एजुकेशन और सस्ते और पर्यावरण अनुकूल पीरियड रिलेटेड प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने की बहुत जरूरत है। इस दौरान 100 से अधिक महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। मौके पर ‘द उम्मीद’ की गर्ल्स विंग मेंबर पूजा कुमारी, सुमन सिंह, ब्यूटी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: भाई-बहन ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% और 92% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…

10 घंटे ago

पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…

11 घंटे ago

BPSC TRE-4 में 46,882 वैकेंसी, अगले तीन से चार दिन में आ जाएगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

20 घंटे ago