समस्तीपुर :- राष्ट्रीय सेवा योजना समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर और पूर्ववर्ती एनसीसी कैडेट्स के द्वारा संचालित सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ के गर्ल्स विंग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के स्लम बस्तियों के महिलाओं के बीच पर्सनली हेल्थ एंड हाइजीन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘द उम्मीद’ की संस्थापिका सदस्य (गर्ल्स विंग को-ऑर्डिनेटर) हेमा कुमारी के बताया की महिलाओं में होने वाली कुछ गंभीर बीमारियों का कारण हाइजीन से जुड़ी सही जानकारी न होना होता है। इसलिए महिलाओं को बॉडी हाइजीन से जुड़े नियमों को ध्यान में रखना चाहिए।
‘द उम्मीद’ बोर्ड मेम्बर खुशबू कुमारी ने बताया की माहवारी एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, फिर भी यह भारत के अनेक हिस्सों में वर्जित विषय है। जागरूकता की कमी और क्लीन पीरियड रिलेटेड प्रोडक्ट्स तक पहुंच न मिलने की वजह ने अनगिनत महिलाओं को इंफेक्शन और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स के प्रति संवेदनशील बना दिया है। महिलाओं सशक्तिकरण और जागरूकता में सुधार करने के लिए खासतौर पर रूरल एरियाज में पीरियड रिलेटेड एजुकेशन और सस्ते और पर्यावरण अनुकूल पीरियड रिलेटेड प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने की बहुत जरूरत है। इस दौरान 100 से अधिक महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। मौके पर ‘द उम्मीद’ की गर्ल्स विंग मेंबर पूजा कुमारी, सुमन सिंह, ब्यूटी कुमारी आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…