समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में होली के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये। समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मोक्षधाम के पास बिजली के पोल से टकराने से एक किशोर की मौत हो गयी जबकि दो लोग जख्मी हो गए। वहीं विभूतिपुर में हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मामा व भांजे की मौत हो गई।
वहीं विद्यापतिनगर में वाहन ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके अलावा शिवाजीनगर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोग जख्मी हो गये। इसके अलावा मोरवा में दो, सिंघिया में तीन, समस्तीपुर, कल्याणपुर, हसनपुर व विभूतिपुर में अलग-अलग हादसे में एक-एक व्यक्ति में जख्मी हो गए।
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…