Samastipur

समस्तीपुर मुख्यालय DSP बदले, सदर अनुमंडल में भी अब दो-दो SDPO, जानें कौन-कौन थाना होंगे दूसरे SDPO के अंदर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस सूची में कुल 153 डीएसपी शामिल हैं। इसको लेकर गृह विभाग के द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार समस्तीपुर मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब कृष्ण कुमार दिवाकर को भेजा गया है। वहीं अमित कुमार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 बनाकर औरंगाबाद भेजा गया है।

इसके अलावा राज्य के 43 पुलिस अनुमंडलों में जहां पहले 1-1 SDPO अब तक जिम्मेवारी संभाल रहे थे, क्षेत्र बड़ा होने के कारण यहां अब इनकी संख्या को दो गुना कर दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि पुलिस अनुमंडल को दो भागों में बांट दिया गया है। समस्तीपुर सदर में भी एक अन्य एसडीपीओ को भेजा गया है। समस्तीपुर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के रूप में विजय महतो को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 का कार्यालय कल्याणपुर में बनाया जाएगा।

सदर अनुमंडल-2 क्षेत्र में कल्याणपुर थाना, वारिसनगर थाना, मथुरापुर थाना, खानपुर थाना, चकमेहसी थाना को रखा गया है। वहीं सदर अनुमंडल-1 में ताजपुर थाना, बंगरा थाना, कर्पूरीग्राम थाना, मुसरीघरारी थाना, सरायरंजन थाना, पूसा थाना, वैनी थाना, नगर थाना व मुफस्सिल थाना को रखा गया है। इसके अलावा समस्तीपुर रेल डीएसपी के रूप में रौशन कुमार गुप्ता को भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

4 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

12 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

13 घंटे ago