समस्तीपुर/हसनपुर [अश्वनी कुमार] :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर पंचायत के कोकनी वार्ड संख्या- 12 में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल नही देने पर ससुरालवालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी और शव को मृत बागमती नदी के तट पर जलाने लगे। लेकिन इसी बीच लड़की के मायके वाले वहां पहुंच गए और चिता पर पानी डालकर बुझाया तब तक ससुराल के लोग वहां से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार सिंघिया थाना क्षेत्र के कुंडल-2 पंचायत के बसुआ गांव के अकलू यादव ने अपनी पुत्री बुच्ची दाय की शादी 10 माह पूर्व हसनपुर थाना क्षेत्र के कोकनी निवासी सुरेंद्र यादव के बेटे पप्पू यादव के साथ की थी। शादी में उचित दहेज भी लड़के के परिवार वालों को दिया गया, फिर भी घर वाले बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे और लड़की को बार बार प्रताड़ित कर रहे थे। जिस बात को मृतक महिला अपने परिवार वालों को बताती थी। शनिवार की देर रात लड़की के परिवार वालों को सूचना मिली की लड़की की हत्या करके लाश को जलाया जा रहा है, जिसपर परिवार वाले जब वहां पहुंचे तो शव को ससुरालवाले अधजला छोड़ कर भाग गए। जिसे लड़की के परिवार वालों ने पानी देकर बुझाया।
मृतका की मां किरण देवी ने बताया कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल नहीं मिलने के पर पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके बेटी को काफी प्रताड़ित करते थे और इसलिए उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है। लड़की वालों के आवेदन पर मामले की जांच कर दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…