Bihar

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे ललन सिंह व संजय झा, जारी हो सकता है जदयू कैंडिडेट का नाम

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तारीखों का एलान कर दिया है. बिहार में सात चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण में 4 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं और इसके लिए अधिसूचना 20 मार्च को जारी होगी. ऐसे में एनडीए में सीट शेयरिंग की हलचल तेज हो गई है. जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और राज्यसभा सांसद संजय झा रविवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास एक अणे मार्ग पहुंचे हैं. नीतीश कुमार ने चुनाव की तारीख आने के बाद सीटों को लेकर पहल तेज कर दी है. उनकी पार्टी के नेता ललन सिंह और राज्यसभा सांसद संजय झा मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि आज या कल तक एनडीए के सीट बंटवारे का औपचारिक एलान हो जाएगा. जल्द तय कर लिया जाएगा कि किस सीट पर पार्टी के कौन नेता चुनाव लड़ेंगे.

जारी है सीट शेयररिंग पर एनडीए में मंथन

मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार अपने दोनों पार्टी नेताओं से सीट शेयरिंग पर मंथन कर रहे हैं. इधर, बीजेपी में भी बैठकों का दौर चल रहा है. शनिवार को भी नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी समेत कई बीजेपी नेताओं की मीटिंग हुई थी. कई दिनों से चल रहे विमर्श के बावजूद अब तक बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल नहीं हो पाया है. हालांकि सबकुछ तय हो जाने की बात बार बार कही जा रही है. दावों को अगर सही मानें तो इस बार भी भाजपा 17 लोकसभा क्षेत्रों में अपना उम्मीदवार दे रही है, वहीं जदयू को 16 लोकसभा सीटों पर मौका मिलने वाला है. लोजपा रामविलास के चिराग पासवान को 5 सीटों पर चुनाव लड़ना है, जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हम को एक और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक सीट दी गई है.

सबकुछ जल्द बताया जायेगा

नीतीश कुमार से मुलाकात कर बाहर आये जदयू के महासचिव व राज्यसभा सांसद संजय झा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सबकुछ जल्द बताया जायेगा. उन्होंने कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है. हम सभी से बात कर रहे हैं. बहुत जल्द हम सब कुछ आप लोगों के सामने रखेंगे. थोड़ा इंतजार कीजिए. उन्होंने सीटों को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. पारस के सवाल पर जदयू नेता का कहना है कि उनकी बात जदयू से नहीं हो रही है. इस बारे में आप उन्हीं लोगों से जानकारी लें जिनसे उनकी बातचीत हो रही है.

कुछ सीटों को लेकर फंसा है पेंच

दरअसल पेंच गया सीट को लेकर फंसा हुआ है. यह सीट जदयू कोटे का है और यहां से भाजपा हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी को उम्मीदवार बनाना चाह रही है. ऐसे में जदयू को यह सीट हम को देने के लिए कहा जा रहा है. जदयू इस सीट के बदले एक सीट की मांग कर रहा है. इधर चिराग और पारस के बीच बनी तनातनी से भी एनडीए का मामला सुलझ नहीं पा रहा है. मालूम हो कि बिहार में सात चरणों में सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है. इसके लिए 20 मार्च को पहले चरण का नोटिफिकेशन होने वाला है. पहला चुनाव 19 अप्रैल को होगा, जबकि अंतिम सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा. 4 जून को काउंटिंग के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी. भारत की 17वीं लोकसभा की मियाद 16 जून को पूरी होने वाली है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

5 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

6 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

11 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

13 घंटे ago