Samastipur

बूढ़ी गंडक नदी पर हकीमाबाद में निर्माणाधीन पूल का DM ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद पंचायत में बूढ़ी गंडक नदी पर निर्माणाधीन पूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थल पर पूल निर्माण हेतु पिलरों का निर्माण कार्य होता हुआ पाया गया एवं निर्माण सामग्री उपलब्ध पाई गई। निर्माणाधीन पिलर के अतिरिक्त एक पिलर नदी की धारा में बनाया जाना है। उपस्थित सहायक अभियंता बिहार राज्य पूल निर्माण निगम लिमिटेड कार्य प्रमंडल दरभंगा द्वारा बताया गया कि पानी की धारा वाले एक भाग को घेरकर एक पिलर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

इस पिलर का निर्माण होते ही पानी की धारा वाले अंतिम पिलर का भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि इस योजना का कार्य माह अक्टूबर 2025 तक पूर्ण किया जाना है, परंतु कार्य में तेजी लाकर इसे निर्धारित तिथि से बहुत पहले ही पूर्ण करवा लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि चूंकि नदी बाएं भाग में निर्माणाधीन पूल के बगल में सीढ़ी भी बनी हुई है, अतः पूल बनने के बाद उसके रेलिंग आदि के स्लोप को इस तरह बनवाएंगे ताकि स्थानीय लोगों को स्नान करते समय पूल पर से नदी में छलांग लगाने / उसपर खड़ा होने के लिए कोई जगह नही मिले। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है।

इस निर्माणाधीन पूल के पास नदी की धारा में एक बांस की चचरी पूल भी बना हुआ पाया गया जिससे होकर लोग इस पार से उस पर जा रहे थे। सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया कि सुरक्षा के दृष्टि से शाम से सुबह तक इस बांस के पूल पर आवागमन पर रोक लगाना सुनिश्चित करें।

वहीं उपस्थित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की पूल के समीप भू-अर्जन की प्रक्रिया के अंतर्गत 11A का निर्गत करें। उपस्थित अंचल अधिकारी समस्तीपुर को निर्देश दिया गया कि यह सुनिश्चित कराएं की संबंधित रैयतों को एलपीसी की कोई समस्या नहीं रहे ताकि भू-अर्जन की राशि भुगतान में कोई व्यवधान नहीं हो।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

37 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

44 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago