Samastipur

30 लाख के जेवरात व नगद की चोरी मामले में समस्तीपुर पुलिस ने 31 ग्राम सोना और 51 हजार रुपये किया बरामद, चार गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत जितवारपुर चौथ में रिटायर्ड शिक्षक नसीम अशरफ के घर बीते 16 मार्च को लगभग 30 लाख रुपए मूल्य के जेवरात व अन्य कीमती सामान की चोरी मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को चोरी के जेवरात व नगद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 31 ग्राम सोना व 51 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी निवासी राकेश साह के पुत्र मुकेश कुमार, बेलारी के ही हरे कृष्णा साह के पुत्र धर्मेंद्र साह, उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही पतैली निवासी जगदीश शाह के पुत्र कपिलेश्वर साह और नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी दत्तात्रेय के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है।

बता दें कि बीते 16 मार्च को रिटायर्ड शिक्षक नसीम अशरफ की पत्नी बीमार होने पर उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य पटना गए हुए थे। इस दौरान जब शिक्षक के पुत्र नदीम अशरफ पटना से घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर का सभी दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी थी। चोरों ने घर में रखे आलमीरा, दिवान, बॉक्स आदि को तोड़कर जेवर, कीमती सामान, नगद आदि चोरी कर ली थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago