समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर में एक युवक का पेड़ में फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला लरझाघाट थाना के सलहा बुजुर्ग गांव की है। मृतक की पहचान बिथान थाना के उजान वार्ड संख्या-4 के अमरदेव मुखिया के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक मनीष 11 मार्च को अपनी बहन के घर सलहा बुजुर्ग गांव आया हुआ था। जहां उसकी हत्या कर शव को फंदे से टांग दिया गया। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि परिवार की तरफ से घटना को लेकर कोई भी आशंका जाहिर नहीं की गई है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…