Samastipur

समस्तीपुर में सक्रिय है चेन स्नेचिंग गिरोह; अब बारह पत्थर मुहल्ले में बैंक कर्मी की मां के गले से सोने का चेन खींचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में इन दिनों चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह काफी सक्रिय हो गया है। इन दिनों लगातार किसी न किसी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही है। नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला में शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो उचक्कों ने बैंक कर्मी की मां के गले से सोने का चेन खींचकर फरार हो गया।

शहर के बारह पत्थर निवासी बैंककर्मी संजीव कुमार की मां शिला देवी अपने घर के आगे सड़क पर जैसे ही निकली। इस दौरान बाइक सवार दो युवक ने आंटी का कर उन्हें रोका और मिथुन के घर की खोज की। उन्होंने मिथुन नामक व्यक्ति के पहचानने से इनकार किया। इसके बाद जैसे ही बैंककर्मी की मां वापस लौटी। वैसे ही बाइक सवार उच्चकों ने उनके गले से सोने का चेन खींचकर फरार हो गया।

बता दें की गुरुवार को भी नगर थाना क्षेत्र के ही काशीपुर एमएसकेजी कॉलेज के पास वीर कुंवर सिंह काॅलोनी की रहने वाली शिक्षिका प्रिया शरण के गले से सोने का चेन और लाॅकेट खींच लिया गया था। इस संबंध में शिक्षिका ने नगर पुलिस को शिकायत भी की थी। घटना उस समय हुई जब शिक्षिका स्कूल से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सोने का चेन खींच कर फरार हो गया। इससे पहले भी हुए अन्य चैन स्नैचिंग की घटना का खुलासा नहीं हो सका है।

वहीं पिछले हफ्ते ही सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने खड़ी एक चार चक्का गाड़ी में रखे बैग सहित 12 लाख रुपए की चोरी कर ली गई थी। बैग में पीड़ित के व्यवसाय से सम्बंधित कागजात भी थे, जिसे चोर अपने साथ लेते चले गए। इस मामले में भी नगर थाने के पुलिस को कुछ सफलता हाथ नहीं लगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

28 सेकंड ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

29 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

10 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

11 घंटे ago