Samastipur

रोसड़ा में कुरियर कंपनी के कर्मी को बंधक बनाकर ज्वेलर्स की दुकान से पांच लाख की लूट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा शहर से सटे रहुआ सेंटर चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान के पास सो रहे कुरियर कर्मी को बांध कर बदमाशों ने पांच लाख के जेवर लूट लिए। बदमाशों ने शटर तोड़ घटना को अंजाम दिया। शनिवार को वारदात की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल व अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदार से घटना की जानकारी लेने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

पुलिस ने घटनास्थल के ईद-गिर्द गड्ढे व खेत से खेरी के बाद फेंके गये ज्वेलरी का खाली डिब्बा बरामद किया। दोपहर बाद मामले की तहकीकात करने डीआईयू टीम भी पहुंची। डीआईयू टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही कई पहलुओं पर तहकीकात की।

घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार त्रिभुवन ठाकुर ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार अहले सुबह स्थानीय लोगों ने मोबाइल पर दुकान में चोरी होने की सूचना दी। जिसके बाद दुकान पहुंचा तो शटर टूटा पाया और अंदर तिजोरी भी खुला रहने के साथ सामान जहां तहां बिखरा हुआ था।

बदमाशों ने कटर से तिजोरी काट करीब पांच किलो चांदी के जेवर व ढाई भर सोना के जेवर चुराये। दुकानदार ने जेवरों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है। आरोपियों को उसके हुलिया के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। बता दें कि ज्वेलर्स दुकान और कुरियर कंपनी अगल-बगल में ही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

2 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

10 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

10 घंटे ago