Samastipur

समस्तीपुर : नाबार्ड के उप महाप्रबंधक ने ‘मिथिला ग्राम नाबार्ड रुलर मार्ट’ का किया निरीक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), बिहार क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के उप महाप्रबंधक सतपाल आजाद ने समस्तीपुर जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान सरायरंजन गढ़मा पैक्स, रुरल हाट तथा जिला मुख्यालय में अवस्थित मिथिला ग्राम नाबार्ड रुलर मार्ट का निरीक्षण किया। डीजीएम श्री आजाद ने मिथिला पेंटिंग कलाकारों एवं समूह के सदस्यों से रू-ब-रू होते हुए कलाकारों एवं मार्ट की सराहना की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

तत्पश्चात परतापुर स्वयं सहायता समूह भवन के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर औसेफा गोटरी किसान उत्पादक संगठन के सहयोग से नाबार्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीजीएम श्री आजाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जननी है, ये गुण पुरुषों में नहीं है। इसलिए महिलाओं का हमेशा सम्मान होना चाहिए। महिलाओं को पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए तथा अपने कौशल को विकसित करने में निवेश करना चाहिए।

डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पुरे सप्ताह महिला दिवस मनाया जाएगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. नीलम कुमारी ने मोटा अनाज का उत्पादन, उससे बनने वाले उत्पाद एवं लाभ के बारे विस्तार से बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र के ई. विनीता कश्यप ने महिलाओं के लिए स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की विस्तृत जानकारी दी।

मिथिला पेंटिंग कलाकार मधु ठाकुर ने अपने संघर्ष की कहानी से लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन औसेफा के निदेशक देव कुमार ने किया। डीजीएम श्री आजाद ने डॉ. नीलम कुमारी, ई. विनीता कश्यप, मधु ठाकुर को मिथिला पेंटिंग देकर सम्मानित किया। मौके पर औसेफा के परियोजना प्रबंधक प्रेरणा कुमारी, कोर्डिनेटर सोनू कुमार, बुककिपर शिवनाथ महतो, एफपीओ के निदेशक सोनी कुमारी, चंचला देवी, नगीना देवी, विवेक कुमार एवं सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

28 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

1 घंटा ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

1 घंटा ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

1 घंटा ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago