Politics

लालू ने भरे मंच से कहा – ‘नीतीश को शर्म आनी चाहिए, फिर लौटा तो धक्का मार देंगे’, लागल लागल झुलनिया में धक्का कहकर भड़के

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के बाद पहली बार राजद सुप्रीमो लालू यादव ने उनके खिलाफ जमकर हमला बोला है. जन विश्वास महारैली में रविवार को पटना के गांधी मैदान में लालू यादव ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. उनके बार बार एक गठबंधन से दूसरे गठबंधन में पलटते रहने पर लालू यादव ने कहा कि पिछली बार हमसे गलती हो गई कि उन्हें वापस साथ ले लिया. लालू ने कहा कि वर्ष 2017 में जब नीतीश कुमार पलट गए थे तब हमने उन्हें कुछ नहीं था बस ‘पलटूराम’ कहा. लेकिन हमसे गलती हो गई, तेजस्वी से भी गलती हो गई हमने नीतीश को दोबारा ले लिया.

लालू ने कहा कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के पैरों में चला गया. आज नीतीश कुमार को लेकर के अलग-अलग मीम बनते हैं.नीतीश कुमार को शर्म नहीं आती है. अब तो नीतीश कुमार का शरीर भी काम नहीं करता है. पता नहीं उसे कौन-कौन बीमारी लग गई. एक भोजपुरी गाने को गाते हुए लालू ने कहा ‘लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कोलकाता चलल.’ लेकिन नीतीश अब फिर लौट के आने हिम्मत करेंगे तो यहां से बढ़िया से धक्का मार देंगे.

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बार बार परिवारवादी राजनीति पर टिप्पणी करने पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने रविवार को जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि मोदी कोई चीज नहीं है. मोदी के पास तो परिवार ही नहीं है. उन्होंने अपने अंदाज में कहा, ‘अरे भाई तुम बताओ ना कि तुम्हारे परिवार में कोई संतान क्यों नहीं हुआ. ज्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलता है कि परिवारबाद है. परिवार के लिए लड़ रहा है. तुम्हारे पास तो परिवार ही नहीं है.’ उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तो हिंदू भी नहीं है. मोदी की माताजी का जब निधन हुआ तो सबने देखा कि मोदी ने माँ की मौत के बाद भी बाल-दाढ़ी नहीं बनवाया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

13 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

13 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

18 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

19 घंटे ago