Samastipur

बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत, समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड की घटना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर शुक्रवार को मब्बी हॉल्ट के पश्चिमी गुमटी के समीप ईएमयू की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गोविंदपुर वार्ड 05 निवासी कैलू साह (75) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कैलू साह अपने घर से बेटी के घर ओलापुर जाने के निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे पैदल ही गुमटी के पास से रेलवे ट्रैक के किनारे होकर प्लेटफॉर्म की तरफ जा रहे थे, उसी दौरान ट्रैक पर डाउन ईएमयू आ गयी, जिसकी चपेट में आने से वृद्ध कैलू साह बुरी तरह जख्मी हो गए।

ट्रेन के गुजरने के बाद आसपास के लोग जब तक पहुंचे तब तक वे दम तोड़ चुके थे। पड़ोसी गांव का होने के कारण स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचानने के बाद परिजन को सूचना दी। आनन-फानन में मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। इधर, घटना की खबर लगते ही स्थानीय लोगों व मृतक के ग्रामीणों की काफी भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई।

बताया जाता है कि घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजन ट्रैक से शव को अपने कब्जे में लेकर चले गए। वहीं लोगों द्वारा इसकी सूचना जीआरपी को भी दी गयी। पर परिजन द्वारा शव ले जाये जाने तक जीआरपी घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। इस संबंध में हसनपुर रेल थानाध्यक्ष राजेश पासवान ने बताया कि जीआरपी के पहुंचने से पूर्व परिजन शव लेकर जा चुके थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की सहमति नहीं जतायी।

Avinash Roy

Recent Posts

नोटों की गड्डियां, सोना-चांदी, अकूत प्रॉपर्टी…’धन्नासेठ’ निकला सरकारी इंजीनियर, SVU ने 4 ठिकानों पर मारी रेड

बिहार में विशेष निगरानी इकाई यानी SVU ने सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर रेड मारी.…

5 घंटे ago

बिहार में आईजी, डीआईजी को मिलीं स्पेशल मजिस्ट्रेट की शक्तियां, सम्राट चौधरी सरकार का फैसला

बिहार सरकार ने पर्व-त्योहारों पर लगने वाले मेले और जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के…

11 घंटे ago

दो लाख तक लोन पर सिबिल स्कोर जरूरी नहीं, पीएम सूर्यघर बिजली योजना के लिए नया नियम

पीएम सूर्यघर बिजली योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है।…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : 50 किलो गांजा, हेरोइन और 1.30 लाख नगद बरामद, तीन महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में पुलिस ने…

21 घंटे ago

बिहार: पिता की अंतिम विदाई का अनोखा अंदाज, शवयात्रा में बज रहे थे ढोल-नगाड़े, नाच रहे थे डांसर

बिहार के बेतिया के नौतन प्रखंड के डबरिया मकरीटोला गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने…

23 घंटे ago

शिक्षा और रोजगार के सवाल पर 20 अगस्त को दरभंगा में छात्र-युवा संसद, आइसा-आरवाईए ने छात्र-युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की

समस्तीपुर : बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, परीक्षा में अनियमितता और बेरोजगारी के मुद्दे…

23 घंटे ago