Samastipur

3 लाख का ईनामी मोस्ट-वांटेड रविरंजन उर्फ रमिया चढ़ा पुलिस के हत्थे, सोना लूटकांड गैंग का है सरगना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- बिहार-झारखंड के पुलिस के लिए सर दर्द बन चुके समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखोपुर निवासी कुख्यात अपराधी रविरंजन सिंह उर्फ रामी उर्फ रम्मी उर्फ रमिया को समस्तीपुर पुलिस के सहयोग से एसटीएफ की विशेष टीम ने भोपाल के इंद्रपुरी से गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया है। हालांकि समस्तीपुर पुलिस रमिया को गिरफ्तार करने की बात से इंकार कर रही है।

बता दें कि विभिन्न जगहों पर सोना लूटकांड समेत विभिन्न संगीन आपराधिक मामलों में वर्षों से बिहार-झारखंड की पुलिस रविरंजन की तलाश कर रही थी। कुछ दिनों पहले कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव निवासी रमेश ठाकुर की भी गिरफ्तारी हुई थी। वह भी रमिया का ही शागिर्द था। यह सभी सभी पुल्लू ठाकुर व सुबोध सिंह गैंग से जुड़कर विभिन्न जगहों पर कई क्विंटल सोना लूटकांड की घटना को भी अंजाम दे चुका है। कुख्यात रमिया पर बिहार पुलिस ने तीन लाख रुपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था। वर्षों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन हर बार वह बचकर निकल जाता था। उसपर आधा दर्जन से अधिक नामजद मामले दर्ज है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago