समस्तीपुर :- वाराणसी में मालवाहक व कंटेनर में हुई टक्कर में समस्तीपुर की एक महिला की मौत हो गयी वहीं दर्जन भर अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। मृतक महिला की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टभका वार्ड संख्या- 3 पछियारी टभका निवासी विन्देश्वरी चौधरी की पत्नी कुमकुम देवी के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। घटना वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भिखारीपुर मोड़ पर की बतायी गयी है।
मालवाहक पर सवार कुल 13 श्रद्धालुओं में 10 श्रद्धालु जख्मी हो गए। जख्मी को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल वाराणसी में भर्ती करवाया गया है। जख्मी में पछियारी टभका के बसहे टोल के पंकज चौधरी की पत्नी नूतन देवी, मुकेश चौधरी की पुत्री सपना कुमारी, कामेश्वर चौधरी की पुत्री नीलू कुमारी का उपचार जारी है। वैसे जिले के दूसरे जगह के भी लोग इसमें जख्मी बताये जा रहे हैं। वाराणसी से समस्तीपुर टाउन मीडिया द्वारा अपडेट ली जा रही है, हमसे जुड़े रहें…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…