Samastipur

समस्तीपुर जिले के नए उप-विकास आयुक्त ने किया पदभार ग्रहण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बीते 16 फरवरी को सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से हुए तबादले में समस्तीपुर के उपविकास आयुक्त अखिलेश सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग पटना में अपर सचिव के पद पर भेजा गया था। वहीं मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग पटना में उप-सचिव के पद पर कार्यरत संदीप शेखर प्रियदर्शी को समस्तीपुर में उप-विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बनाकर भेजा गया है। इस क्रम में आज सोमवार को संदीप शेखर प्रियदर्शी के द्वारा समस्तीपुर विकास भवन पहुंच कर उप विकास आयुक्त के पद पर योगदान किया गया। उन्होंने अखिलेश कुमार सिंह से प्रभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद नये उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाया जा सके, इसके लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जिले का बहुमुखी विकास करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी ताकि लोगों तक सुविधाएं पहुंच सके। इसके साथ ही जिले में जारी विकास की सभी योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा उन्हें मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

2 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

17 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

21 घंटे ago