Samastipur

मोहिउद्दीननगर में प्रसाद खाने से सैकड़ों लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप, पहुंची मेडिकल टीम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत बोचहा बाहापार में प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गये। इसमें चार दर्जन लोगों को सोमवार को CHC व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। गांव में इसको लेकर दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

जानकारी के अनुसार 17 फरवरी की रात धुनीलाल पासवान के यहां शिवचर्चा के बाद सत्यनारायण भगवान का पूजा हुआ था। जिसके बाद गांव के लोगों ने प्रसाद खाया था। प्रसाद खाने के बाद शनिवार की देर रात के बाद उल्टी, पेट दर्द, दस्त व सिर दर्द की शिकायत होने लगी। रविवार की सुबह होते होते पीड़ितों की स्थिति देख परिजनों ने स्थानीय स्तर पर चिकित्सा करायी। लेकिन सोमवार को एक-एक कर सभी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी।

चिकित्सकों की बात माने तो पीड़ितों में फूड प्वाइजनिंग होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस तरह की समस्या में पेट दर्द, सिर दर्द, दस्त व उल्टी होना सामान्य सी बात है। समुचित चिकित्सीय देखभाल व इलाज के बाद निदान संभव है।

लोगों ने स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह को इसकी सूचना दी तब उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी को बोचहा बाहापार में चिकित्सा कैंप लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद CHC के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम व एम्बुलेंस को गांव भेजा गया। हेल्थ मैनेजर फजले रब ने बताया कि पीड़ितों की चिकित्सा के बाद जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई है। जिन लोगों को ज्यादा परेशानी थी, उन्हें इलाज के लिये CHC में भर्ती कराया गया है। इलाजरत लोगों की स्थिति संतोषजनक व नियंत्रण में है। किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए हर संभव उपाय किए गए हैं। वहीं कई लोगों को चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

3 घंटे ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

3 घंटे ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

4 घंटे ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

4 घंटे ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

4 घंटे ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

4 घंटे ago