समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए उसका ताला तोड़ लाखों रुपये मूल्य के सामान, आभूषणों व नगद की चोरी कर ली। गृहस्वामी सपरिवार समस्तीपुर शहर में रहकर क्राकरी की दुकान चलाते हैं, वहीं गांव का घर बंद रहता था। कुछ-कुछ दिनों पर वह गांव जाया करते थे। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को अपने पड़ोसियों के द्वारा बुधवार को दी गई। घटना मंगलवार रात की बताई गई है। इसके बाद चोरी की सूचना मिलते ही व्यवसायी मो. नेयाज ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद बुधवार की शाम घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घर का जायजा लिया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बदमाश मकान के मेन गेट पर लगे ताले को तोड़कर मकान के अंदर घुसे थे। इस दौरान गोदरेज और बक्से का लॉक टूटा हुआ था, पलंग का बाॅक्स खुला हुआ था। आभूषण और कई कीमती सामान वहां से गायब थे। वहीं घर में सारा सामान तितर-बितर था। हालांकि चोरी किये गये सामानों के कीमत का आंकलन अभी नहीं किया जा सका है, लेकिन घर के गोदरेज में रखे नगद डेढ़ लाख रुपए नगद और लाखों रुपये के गहने-जेवरात गायब थे।
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…